लखनऊ, जून 23 -- वीआईपी कही जाने वाली हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री की पिटाई के मामले में पांच दिन बाद भाजपा एक्शन में दिखाई दी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस मामले पर घेरने और घटना का नया वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने अपने विधायक को नोटिस जारी किया है। विधायक से सात दिनों में जवाब मांगा गया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से ही झांसी की बबीना से भाजपा विधायक राजीव पारीछा निशाने पर थे। सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा था। सोमवार को जो वीडियो सामने आया, उसमें कई भाजपा विधायक भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि भाजपा विधायक के समर्थक ट्रेन में घुसकर यात्री को बुरी तरह पीट रहे हैं। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.