वंदे भारत में छूटा यात्री का बैग आरपीएफ ने लौटाया
गया, अक्टूबर 6 -- ऑपरेशन अमानत के तहत गया जंक्शन आरपीएफ ने वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा यात्री का बैग बरामद कर सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। हावड़ा से गया आ रही 22303 वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-12 कोच की सीट संख्या नौ पर भारत साह का काले रंग का बैग छूट गया था। बैग में मोबाइल, चश्मा, चार्जर समेत दैनिक उपयोग का सामान था। रेल मदद के माध्यम से शिकायत मिलने पर आरपीएफ ने ट्रेन के गया पहुंचने पर बैग बरामद कर पोस्ट में सुरक्षित रखा। सूचना मिलने पर यात्री आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। सामान का सत्यापन करने के बाद बैग उन्हें सौंप दिया गया। यात्री ने सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई और आरपीएफ का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.