लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सहारनपुर से गोमतीनगर आने वाली गाड़ी संख्या 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण एसी फेल हो गया। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने के दौरान घंटों तक यात्री गर्मी और मच्छरों से जूझते रहे।यात्री फजलू नूर ने शिकायत दर्ज कराई कि सफर के दौरान लंबे समय तक एसी चालू नहीं हुआ, जिससे लगभग सभी कोचों का बुरा हाल था। गर्मी के साथ-साथ यात्रियों को मच्छरों के आतंक ने भी परेशान किया। हेल्पलाइन नंबर 139 और रेल मदद पोर्टल पर शिकायत के बावजूद काफी देर तक कोई सुधार नहीं हुआ। यात्रियों का आरोप है कि भारी किराया वसूलने के बावजूद रेलवे वंदे भारत ट्रेन का रखरखाव ठीक से नहीं कर पा रहा है।गोरखपुर में ट्रेनों की रफ्तार थमीवहीं रविवार शाम गोरखपुर में ओएचई फेल होने से रेल संचालन चरमरा गया। शाम करीब 7:00 बजे आई इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.