मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामदयालु में वंदे भारत समेत तीन ट्रेनों पर पथराव मामले में चिह्नित तीन किशोरों के परिजनों को मंगलवार को आरपीएफ ने नोटिस भेजा है। इसमें किशोरों को उपलब्ध कराने को कहा गया है। साथ ही परिजनों को हिदायत दी गई है कि दोबारा ऐसी घटना में उनके बच्चे शामिल हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मालूम हो कि रविवार शाम रामदयालु नगर रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत, पटना-जयनगर इंटरसिटी और लिच्छवी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना हुई थी। इसमें वंदे भारत के तीन कोच के शीशे टूट हुए थे। हालांकि, पथराव में कोई यात्री जख्मी या चोटिल नहीं हुआ था। वंदे भारत में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से इनकी पहचान की गई है। रेल एसएसपी बीना कुमारी ने बताया कि पथराव में चिह्नित किशोरों के परिजनों को नोटिस दिया गया है।

हिंदी हिन...