प्रयागराज, अगस्त 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर पथराव करने वाले युवक का हुलिया सीसीटीवी फुटेज में मिल गया है। फुटेज के आधार पर प्रयाग आरपीएफ की टीमों ने बुधवार को रामबाग डॉटपुल के आसपास आरोपी की तलाश में दबिश दी। जांच में सामने आया कि युवक ट्रेन आने से पहले ही रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा था। टी-शर्ट पहने युवक ने ट्रेन के पास पहुंचते ही अचानक पथराव कर दिया।गोरखपुर वंदे भारत मंगलवार दोपहर फाफामऊ पुल पार करने के बाद शहर की ओर आ रही थी। प्रयाग स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद ट्रेन की रफ्तार कम हुई। यह भी पढ़ें- वंदे भारत पर अचानक चले पत्थर, अलग-अलग बोगियों के 6 शीशे टूटे; कौन था वो काली टीशर्ट वाला? रामबाग डॉटपुल के पास पहुंचते ही युवक ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ट्रेन की रफ्ता...