वंदे भारत पर पथराव, छह शीशे टूटे
प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। गोरखपुर से प्रयागराज आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) पर मंगलवार दोपहर शहर में प्रवेश के दौरान पथराव हुआ। फाफामऊ रेलवे पुल पार करने के बाद गोविंदपुर अंडरपास के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई, तभी अचानक पथराव शुरू हो गया। हमले में ट्रेन के कई कोचों के छह शीशे टूट गए। तेज आवाज के साथ शीशे टूटने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के ई 1 कोच में सफर कर रहे यात्री अरविंद राठौड़ ने बताया कि अचानक तेज धमाका हुआ और कोच का शीशा चकनाचूर हो गया। शीशे के टुकड़े उनकी ओर आने लगे। उनका कहना था कि पर्दा नहीं होता तो उन्हें चोट लग सकती थी। सी-8 कोच में भी पथराव से शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रयाग स्टेशन पोस्ट पर तैनात आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की। आरपीएफ के मुताबिक घटना उत्तर मध्य रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.