वंदे भारत पर पथराव, खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दानापुर से जोगबनी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर गुरुवार की शाम सराय और भगवानपुर स्टेशन के बीच पथराव की घटना सामने आई। पत्थर लगने से ट्रेन के सी-5 कोच की सीट संख्या 40 के बगल वाली खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन सीट 40 पर बैठा यात्री दहशत में आ गया। मुजफ्फरपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर ट्रेन के पहुंचते ही रेल सुरक्षा बल की नई स्कॉट पार्टी ट्रेन पर चढ़ी। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के हाजीपुर से खुलने के लगभग 10 मिनट बाद यह घटना हुई। उस समय ट्रेन सराय स्टेशन से निकल चुकी थी और भगवानपुर पहुंचने वाली थी। अचानक तेज आवाज के साथ खिड़की का शीशा टूट गया। यात्री ने बताया कि बाहर से कोई पत्थर आकर शीशे पर लगा और शीशा क्षतिग्रस्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.