मोतिहारी, अप्रैल 7 -- सोमनाथ, मुजफ्फरपुर। पाटलिपुत्र-गोरखपुर 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस का एक बार फिर पत्थर मारकर शरारती तत्वों ने खिडकी का शीशा तोड़ दिया है। इसे लेकर बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शरारती तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर गोरखपुर से सीसीटीवी फुटेज की डिमांड किया है। ताकि ट्रेन पर पत्थर मारने वाले की पहचान की जा सके। दरअसल, शाम 5.05 बजे मुजफ्फरपुर से बापूधाम के लिए प्लेटफॉर्म सात से खुली। इसबीच नारियार हॉल्ट व पिपरा स्टेशन के बीच अज्ञात ने पत्थरबाजी की। इससे जोरदार आवाज हुआ। स्कॉट पार्टी ने जांच शुरू की। पता चला कि कोच संख्या सी टू के सीट संख्या 53-54 के खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। हालांकि, इसमें कोई यात्री जख्मी या चोटिल नहीं हुआ। इससे पहले 20 मार्च को समस्तीपुर मंडल के कपरपुरा और कांटी स्टेशनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.