वंदे भारत पर खुरहंड स्टेशन के पास पथराव
बांदा, अक्टूबर 1 -- बांदा। वंदेभारत ट्रेन पर एक बार फिर से पत्थर उछालने का मामला सामने आया है। खजुराहो से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 26505) पर 29 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे खुरहंड रेलवे स्टेशन के पास पथराव कर दिया गया। पत्थर सीधे ट्रेन के सी/चार कोच की खिड़की पर लगा, जिससे सीट संख्या 23 और 24 के पास का शीशा टूट गया। जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। मामले में आरपीएफ पोस्ट बांदा ने रेलवे अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। आरपीएफ प्रभारी सुरूचि द्विवेदी ने बताया कि जांच में बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के गांव नंदना निवासी 12 वर्षीय बाल अपचारी की पहचान हुई। यह भी पढ़ें- बनारस-खजुराहो वंदे भारत पर खुरहंड स्टेशन के पास पथराव, खिड़की का शीशा टूटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.