जमशेदपुर, सितम्बर 17 -- जमशेदपुर रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को लेट हो गई। इससे टाटानगर से हावड़ा खड़गपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। बताया जाता है कि वंदे भारत ट्रेन की पार्किंग ब्रेक में नामकुम स्टेशन के पास खराबी आ गई थी फिर से ट्रेन को रोक कर पहले खामियां दूर की गई। बाद में टाटानगर पहुंची वंदे भारत ट्रेन के इंजन को बदल गया। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन के टाटानगर आने का समय दिन में 9:30 बजे है जबकि ट्रेन 12:49 बजे दोपहर में टाटानगर पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...