वंदे भारत ट्रेन पर फिर चले पत्थर, गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस पर हमले में अज्ञात पर FIR; जांच में RPF जुटी
नई दिल्ली, मार्च 20 -- Vande Bharat Express Stone Pelting: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर फिर पत्थर से हमला किया गया है। मुजफ्फरपुर में कांटी और मोतीपुर के बीच 26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्रा एक्सप्रेट को बदमाशों ने निशाना बनाया। मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर हुई वारदात की रिपोर्ट बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ में दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान में जुट गई है। मोतिहारी आरपीएफ इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए गहन जांच शुरू हो जाने की जानकारी दी है। इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने लाइव हिन्दुस्तान को बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट पार्टी, गार्ड एवं ट्रेन मैनेजर से घटना की जानकारी मिली। स्कॉर्ट पार्टी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.