वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, शीशा टूटा
मोतिहारी, अगस्त 4 -- मोतिहारी, हिप्र.। गोरखपुर जाने के दौरान सुगौली के समीप वंदे भारत ट्रेन नम्बर 26501 पर मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव में खिड़की का शीशा टूट गया। विंडो सीट पर कोई यात्री नहीं था। इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ। नरकटियागंज जब ट्रेन पहुंची तो स्कॉट पार्टी ने टूटे हुए शीशा को देख आरपीएफ कमांडेंट को सूचना दी। कमांडेंट ने बताया कि सीसीटीवी से असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। यह भी पढ़ें- चलती पैसेंजर ट्रेन पर पथराव मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.