रायबरेली, अप्रैल 3 -- रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली-प्रयागराज रेलमार्ग पर शुक्रवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा मोहल्ले के रहने वाले 50 वर्षीय अधेड़ अल्लन घोसी, मोहल्ले के ही रहने वाले 35 वर्षीय मेराज के साथ किसी काम से घर से निकले थे। इसी बीच रायबरेली-प्रयागराज रेल मार्ग पर सिमहैस हॉस्पिटल के पास दोनों रेलवे लाइन पार करने लगे। तभी अचानक ट्रैक पर तेज गति से आई वंदे भारत ट्रेन से दोनों टकरा गए। इस हादसे में अल्लन घोसी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.