दरभंगा, अप्रैल 25 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। विधायक सह पूर्व मंत्री जीवेश कुमार ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अयोध्या से वाराणसी, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं माता जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी होते हुए मिथिला के हृदयस्थल दरभंगा तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने की मांग की है। साथ ही कमतौल व जोगियारा स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। इसके अतिरिक्त विधायक ने नई दिल्ली से दरभंगा तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संचालन की भी मांग की है, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में आधुनिक, सुरक्षित व आरामदायक सुविधा मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.