अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हावड़ा से कालका जा रही नेताजी एक्सप्रेस में वंदे भारत का वेटर फर्जी टीटीई बनकर वसूली कर रहा था। टूंडला कंट्रोल से मिली सूचना में खुर्जा जंक्शन पर अंकित बाबू कानपुर देहात निवासी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नई दिल्ली जम्मू वंदेभारत एक्सप्रेस का वेटर है। एमसीआर टूंडला के अनुसार गाड़ी संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस कोच एच-1 कोच कंडक्टर द्वारा ट्रेन में फर्जी टीटीई की सूचना दी गई। टूंडला से सूचना मिलने के उपरांत ट्रेन खुर्जा जंक्शन के पास पहुंच गई। जहां एएसआई आनन्द पाल सिंह, कांस्टेबल ऊधम सिंह द्वारा टिकट चेक करने वाले व्यक्ति अंकित बाबू पुत्र दिनेश बाबू उम्र 28 वर्ष निवासी तेजपुर थाना मंगलपुर कानपुर देहात को उतारा गया। बताया गया कि अभियुक्त नेताजी एक्सप्रेस के एस-6 स्लीपर कोच में वसूली कर र...