वंदे भारत ट्रेनों की रखरखाव की हुई जांच
लखनऊ, मई 23 -- गोमतीनगर स्टेशन पर बनी पिटलाइन में वंदे भारत ट्रेनों की मेंटीनेंस, उसकी बोगियों का रखरखाव जांचा गया। ट्रैक पर सेफ्टी देखी गई तथा मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली मशीनों, उपकरणों का रखरखाव देखा गया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में दो दिवसीय सेफ्टी ऑडिट शुक्रवार को पूरा हुआ। यह निरीक्षण प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता के निर्देशन में डीआरएम गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने सुरक्षित रेल संचालन को रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने उत्कृष्ट संरक्षा सतर्कता प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों को विशेष नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.