वंदे भारत चेयर कार ट्रेन को शर्तों के साथ मंजूरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- रेलवे बोर्ड ने रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला में बनाई गई 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन के संचालन को शर्तों के साथ मंजूरी दे दी। हालांकि, बोर्ड ने इसमें कई महत्वपूर्ण कमियां भी बताई और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कमियों को दूर किया जाए। रेलवे बोर्ड ने अपने लिखित पत्र में कई तकनीकी कमियों की ओर ध्यान दिलाया। इन कमियों में ट्रेन के ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट (डीडीयू) की टचस्क्रीन का ठीक से काम नहीं करना, बिजली से जुड़ी खराबियों का पता लगाने वाली प्रणाली को लेकर चिंताएं और अग्निशामक यंत्र के सुरक्षा कवर का ठीक से बंद या सुरक्षित न होना जैसी समस्याएं शामिल हैं।अधिकारियों ने बताया कि अभी तक चल रही सभी वंदे भारत चेयर कार ट्रेनों का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में हुआ। रेलवे बोर्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.