वंदे भारत को अब सातों दिन चलाने की तैयारी
प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर यात्रियों को अब सातों दिन वंदे भारत की सुविधा देने की तैयारी है। इस रूट पर दो अलग-अलग वंदे भारत ट्रेनें चलती हैं। इनमें ट्रेन संख्या 22435/36 पहली वंदे भारत है, जो फिलहाल गुरुवार को मेंटेनेंस के कारण नहीं चलती। वहीं दूसरी वंदे भारत 22415/16 मंगलवार को मेंटेनेंस के कारण बंद रहती है। यानी गुरुवार को पहली और मंगलवार को दूसरी वंदे भारत उपलब्ध नहीं रहती। दोनों ट्रेनें प्रयागराज होकर गुजरती हैं। इस समस्या के समाधान के लिए उत्तर रेलवे ने 20 कोच के एक अतिरिक्त रेक के रोटेशन का प्रस्ताव तैयार किया है। योजना के तहत गुरुवार को मेंटेनेंस के लिए निर्धारित रेक की जगह अतिरिक्त रेक से 22435/36 का संचालन किया जाएगा। फिलहाल प्रस्ताव दिल्ली मंडल की अंतिम समीक्षा में है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.