जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- जमशेदपुर।वंदे भारत ट्रेनों के कोच में इस्तेमाल होने वाले स्पेयर पार्ट्स अब खड़गपुर रेलवे वर्कशॉप में ही तैयार किए जाएंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने वर्कशॉप को वंदे भारत के कोच की सीट, बर्थ समेत कई जरूरी सामान तैयार करने का आदेश दिया है। इससे छोटे-छोटे पार्ट्स के लिए चेन्नई, कपूरथला और रायबरेली स्थित कोच फैक्ट्रियों पर निर्भरता कम होगी। जरूरत पड़ने पर रखरखाव के लिए सामान भी तत्काल उपलब्ध कराया जा सकेगा। वर्तमान में वंदे भारत के कोच से जुड़े कई छोटे पार्ट्स बाहर से मंगाने पड़ते हैं। खड़गपुर वर्कशॉप में इनके निर्माण से चलती ट्रेन या कोचिंग डिपो में खराबी आने पर रेलकर्मी जल्द मरम्मत कर सकेंगे। इससे यात्री सुविधाओं से जुड़े उपकरणों की खराबी दूर करने और कोच की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में भी सहूलियत होगी。

वंदे भारत का ...