वंदे भारत के स्टापेज को लेकर स्टेशन का निरीक्षण
शाहजहांपुर, मई 29 -- शाहजहांपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस के स्टापेज को लेकर रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एसीएम ने गुरुवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसीएम ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर अतिथियों के बैठने के लिए बनाए जाने वाले पंडाल, यात्रियों के आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर स्टेशन के सीएमआई एसके ठाकुर, सीएचआई त्रिलोक चंद्र सहित रेलवे विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.