लखनऊ, अप्रैल 7 -- वंदे भारत एक्सप्रेस के वेंडर के एक स्टाफ ने एक यात्री को चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर धक्का दे दिया। उसको पीटने के लिए बेल्ट भी निकाल ली पर साथ के वेंडरों ने रोक लिया। इसका वीडियो रेलवे के एक्स पर पोस्ट करने वाले ने घटना का जिक्र भी किया है। इस पर डीआरएम एनआर ने मामले की जांच के साथ ही आईआरसीटीसी को संबंधित वेंडर से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। रेलवे के एक्स पर गेम्स ऑफ रेलवे के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स ने लिखा है कि चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर जब वाराणसी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस खड़ी थी तो एक यात्री ने गलत खाना दिए जाने की शिकायत पैंट्री कार के वेंडर से की। इस पर नाराज वेंडर ने यात्री को जोर से धक्का दिया, जिससे वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। वीडियो डालने वाले ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.