जमशेदपुर, जून 1 -- जमशेदपुर। रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कारण सोमवार सुबह मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस और पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस लेट हो गई। जानकार बताते हैं कि लंबे समय बाद दोनों ट्रेन मात्र 20 से 25 मिनट लेट से चल रही थी। लेकिन अचानक रांची हावड़ा वंदे भारत के आने से दोनों ट्रेन को रुकना पड़ गया। मालूम हो की ट्रेनों के लिए चलने से सैकड़ो यात्रियों को दिक्कत होती है। वे समय से गंतव्य पर नहीं पहुंच पाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...