प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर मंगलवार दोपहर करीब 2:45 से तीन बजे के बीच एक अजीब तस्वीर देखने को मिली। देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेनों में शामिल गोरखपुर वंदे भारत (22550) का इंतजार कर रहे यात्री भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच परेशान नजर आए। प्लेटफॉर्म के जिस हिस्से में ट्रेन का सी-7 कोच ठहरता है, उसके आगे न तो पर्याप्त शेड है और न ही यात्रियों के बैठने की व्यवस्था। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च, फिर भी सुविधाओं से वंचित यात्री: लखीसराय स्टेशन पर विकास कार्यों की जमीनी हकीकतमहिलाओं की परेशानी ट्रेन आने से पहले ही यात्री अपने सामान के साथ खुले आसमान के नीचे खड़े थे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कोई रुमाल से सिर ढंक रहा था तो कोई बैग की आड़ लेकर खड़ा था। एक यात्री सिर पर गमछा रखकर...