लखनऊ, मई 3 -- रेल प्रशासन की उपेक्षा के कारण प्रीमियम ट्रेनों के यात्रियों को कष्ट उठाना पड़ा रहा है। सुविधाजनक यात्रा की चाह में रूटीन ट्रेनों के मुकाबले कई गुना अधिक किराया चुकाने के बावजूद प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। जिसके कारण वह ठगा महसूस कर रहे हैं। लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच ई-2 में सीट नंबर एक पर यात्रा करने वाले कैप्टन सुहेल अहमद का अनुभव इस प्रीमियम ट्रेन के साथ बहुत ही बुरा रहा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर रेलवे से नाराजगी जाहिर कर बताया कि वह वंदे भारत एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में यात्रा कर रहे हैं। इस कोच के चार शौचालयों में दो प्रयोग योग्य नहीं होने के कारण बंद हैं। शेष दो काफी गंदे हैं, जिसका प्रयोग भी नहीं किया जा सकता। दिल्ली-वाराणसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.