औरैया, फरवरी 11 -- दिबियापुर, संवादाता। दिबियापुर स्थित फफूंद स्टेशन पर बुधवार देर शाम एक शिक्षक की वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। शिक्षक टहलने निकले थे। तभी यह हादसा हो गया। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी विवेक गुप्ता पुत्र वेदप्रकाश भाग्यनगर के किसान इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक छा गया, और उनके साथी शिक्षक भी स्तब्ध रह गए। विवेक गुप्ता दो दिन पहले ही कानपुर से शुगर की दवा लेकर लौटे थे। बुधवार को उन्होंने स्कूल में 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा संबंधी कार्य भी किया था। देर शाम वह फफूंद स्टेशन पर टहलने गए थे। इसी दौरान दिल्ली से कानपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस वहां से गुजरी। ट्रेन की तेज हवा के दबाव से उनका संतुल...