जमुई, मार्च 30 -- बरहट, निज संवाददाता जमुई रेलवे स्टेशन के डाउन रेल खंड पर रविवार को वंदे भारत की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शहर के लगमा गांव निवासी अरूण सिंह 65 साल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना पोल संख्या 391/1 के पास घटित हुई। रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन जब डाउन रेल खंड पर जब जमुई स्टेशन से गुजर रही थी उसी वक्त अरूण सिंह रेल लाइन पार कर रहे थे जो उसकी चपेट में आ गया और इंजन के ठोकर से दूर जा गिरे जिस कारण उसके सर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अरूण सिंह अपने परिवार के सदस्यों को ट्रेन पर चढ़कर वापस लौट के दौरान वह रेलवे लाईन क्रॉस करने के चक्कर में ट्रेन के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वह शहर के रजिस्ट्री कचहरी ...