धनबाद, अगस्त 5 -- वंदे भारत एक्सप्रेस की पिछली गार्ड बोगी (ट्रेन मैनेजर बोगी) में धनबाद डिवीजन के एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) की पत्नी रील बनाने के चक्कर में बुरी तरह से फंस गईं। भोजपुरी गाने 'हम हाईं बाती त, बलमजी तू हमर दीयवा बाड़ा...' पर टीआई की पत्नी रोमांटिक पोज देते नजर आईं। मामले की शिकायत प्रेम भारद्वाज नामक शख्स ने एक्स के माध्यम से रेलवेसेवा से की है। बताया जा रहा है कि धनबाद रेल मंडल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धनबाद के ट्रेन मैनेजर एमके शर्मा कुछ दिन पूर्व हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस लेकर गया जा रहे थे। धनबाद के टीआई उपेंद्र यादव और उनकी पत्नी सरिता यादव अनधिकृत रूप से न सिर्फ गार्ड बोगी में सवार हुए, बल्कि केबिन में टीआई की पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्यार भरे अंदाज में वीडियो भी शूट किया। शिकायत करने...