वंदे भारत का पटना तक विस्तार करने की मांग
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद। पूर्व मध्य रेलवे के क्षेत्रीय रेलवे सलाहकार समिति सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने बुधवार को ईसीआर के नए महाप्रबंधक डिंपी गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने मांगपत्र सौंप कर हावड़ा से गया के बीच चलने वाली वंदे भारत का पटना तक विस्तार करने की मांग की। बताया कि इससे रेलवे की आमदनी बढ़ेगी। साथ ही रेल यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। हजारीबाग रोड स्टेशन का नाम बदल कर सरिया स्टेशन करने, धनबाद, गोमो, कोडरमा, कतरास आदि स्टेशनों में साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार कराने की भी मांग की गई। साथ ही धनबाद से बेंगलुरु, पुणे और नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.