अररिया, दिसम्बर 30 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के समय का बदलाव कर इसे सुबह पांच बजे बाद करने की मांग स्थानीय लोगों ने डीआरएम से की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने इसके रुट को भी बदलने की मांग की है जिससे समय की बचत हो सके। चित्तपुर एक्सप्रेस को नियमित कर उसका समय में बदलाव करने की मांग भी की गयी है । जोगबनी स्टेशन से सुबह दस बजे के बाद शाम तीन बजे ही ट्रेन है, इतने बड़े अंतराल में ट्रेन नहीं होने से लोगों को ट्रेन के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। कहा कि इसलिए दोपहर 12 बजे एक ट्रेन कटिहार के लिए दी जाए। सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी के अध्यक्ष दारा सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश साह, सचिव प्रभात सिंह, प्रवक्ता खुशबू दूबे, सह सचिव द्वय मुनिलाल यादव, असलम आलम, कोषाध्यक्ष बदरुल बद्दू, जावेद ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.