बरेली, जनवरी 29 -- फतेहगंज पूर्वी। गुरुवार शाम चार बजकर पचपन मिनट पर बरेली की ओर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस से एक आवारा पशु बिलपुर क्रॉसिंग से आगे स्टेशन की तरफ टक्कर लगने से घायल हो गया। इसके बाद बिलपुर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को रोका गया। करीब पांच मिनट ट्रेन का परीक्षण लोको पायलट ने किया। सब कुछ ठीक मिलने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं आवारा पशु गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सियालदह एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित। ट्रेन को भी आउटर पर कुछ मिनट रोका गया था। बिलपुर स्टेशन पर लोहे की बाउंड्री लगी हुई है जो कि कई जगह से टूट गई है। वहीं से निकलकर आवारा पशु स्टेशन पर पहुंच जाते हैं और रेलवे लाइन पर पहुंचकर ट्रेन से टकरा जाते हैं। स्टेशन मास्टर प्रदीप साहू ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई थी। इसके बाद ट्रेन को पांच मिनट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.