मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विभिन्न रेलखंड पर मेंटनेंस के काम के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ा है। इस कारण सोमवार को मुजफ्फरपुर आने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत समेत आठ प्रमुख ट्रेनें विलंब रहीं।जानकारी के अनुसार सबसे अधिक 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 4.25 घंटे विलंब रही। वहीं, सबसे कम देर 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत 17 मिनट देरी से मुजफ्फरपुर आई। इसके अलावा 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम 2.56 घंटे, 12566 वैशाली एक्सप्रेस दो घंटे, 19038 अवध एक्सप्रेस 1.34 घंटे, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस 2.23 घंटे, 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 1.41 घंटे देरी से आयी। अमूमन वंदे भारत एक्सप्रेस 20-22 मिटन पहले ही जंक्शन पर आती थी। यह भी पढ़ें- वंदे भारत एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें रहीं विलंब वहीं, 09452...