मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पाटलिपुत्र-गोरखपुर 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। इसे लेकर बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर से सीसीटीवी फुटेज की डिमांड की गई है।मंगलवार की शाम 5.05 बजे मुजफ्फरपुर से बापूधाम मोतिहारी के लिए ट्रेन खुली। नारियार हॉल्ट व पिपरा स्टेशन के बीच शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी। जानकारी होने पर स्कॉर्ट पार्टी ने जांच शुरू की। कोच संख्या सी टू की सीट संख्या 53-54 की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। हालांकि, इसमें कोई यात्री जख्मी या चोटिल नहीं हुआ। इससे पहले 20 मार्च को समस्तीपुर मंडल के कपरपुरा और कांटी स्टेशन के बीच गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस (26501) पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.