मोतिहारी, अप्रैल 27 -- बंजरिया,एसं.। वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटना में शामिल नाबालिग को उसके परिजनों ने रेलवे न्यायालय कोर्ट बेतिया में सरेंडर कराया है । पत्थरबाजी घटना 20 मार्च 2026 को हुई थी। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी। रेल पुलिस का कहना है कि वंदे भारत डाउन एक्सप्रेस गोरखपुर से चलकर पाटलिपुत्र जा रही थी। इस दौरान मेहसी और महवल के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थरबाजी की गई । इससे ट्रेन की सी 2 बोगी के 38,39 बर्थ की खिड़की का शीशा टूट गया था । घटना के बाद आरपीएफ ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने गोरखपुर से ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज मंगवाकर छानबीन की । छानबीन करने के बाद मेहसी स्टेशन के एक गांव के पास पत्थर चलाते हुए बच्चा को पाया गया । नाबालिग बच्चे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.