वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर धामपुर में दूसरी बार पथराव, आरोपी फरार
बिजनौर, अगस्त 6 -- वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एक बार फिर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। लखनऊ से देहरादून जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर गुरुवार को धामपुर शुगर मिल से लेकर हबीबवाला रेलवे स्टेशन के बीच किसी अज्ञात शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया। हालांकि पत्थर की रफ्तार अधिक न होने के कारण ट्रेन के शीशे या अन्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग और आरपीएफ में हड़कंप मच गया।
घटना का विवरण गुरुवार दोपहर करीब 11:45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस धामपुर रेलवे स्टेशन पार कर हबीबवाला रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। चालक ने तत्काल कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद रेलवे अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया।
आरपीएफ की कार्रवाई सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.