वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा
रामगढ़, जुलाई 13 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बरकाकाना जंक्शन में रविवार शाम खराब हो गई। तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक वंदे भारत अटकी रही। ट्रेन में सवार यात्री बेचैन और परेशान नजर आए। ट्रेन में उपस्थित टेक्नीशियन भी तकनीकी खराबी का पता नहीं कर पाए, तो रेलवे अधिकारियों ने दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मंगाया। फिर उस इंजन से खींचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। रांची से पटना जा रही ट्रेन नंबर 22350 अपने निर्धारित मार्ग से रविवार को चल रही थी। तभी रांची से खुलने के बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ड्राइवर जैसे तैसे ट्रेन को धीरे धीरे बरकाकाना स्टेशन शाम 17.25 के बजाए 19.05 बजे पहुंची और रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।-- इंजीनियर नहीं खोज पाए गड़बड़ी --ट्रेन में मौजूद टेक्नीशियन टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.