सासाराम, जून 20 -- Vande Bharat Express Train: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से झारखंड के रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार शाम खराब हो गई। डीडीयू-गया रेलखंड पर शिवसागर रेलवे स्टेशन से पहले रास्ते में लगभग 5 घंटे तक वंदे भारत अटकी रही। ट्रेन में सवार यात्री बेचैन और परेशान नजर आए। खाना-पानी के बिना उनकी हालत खराब होने लगी। ट्रेन में तकनीकी खराबी का पता नहीं चल पाया, तो रेलवे अधिकारियों ने दूसरा इंजन मंगाया। फिर उस इंजन से खींचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। वाराणसी से रांची जा रही ट्रेन नंबर 20888 अपने निर्धारित मार्ग से शुक्रवार को चल रही थी। तभी शिवसागर और कुम्हऊ स्टेशन के बीच उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ड्राइवर ने शाम 5 बजकर 42 मिनट पर ट्रेन को रास्ते में ही रोक दिया और रेल अधिकारियों...