वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन खराब, 4 घंटे से रास्ते में फंसी; घबराए यात्री
सासाराम, जून 19 -- Vande Bharat Express: वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन शुक्रवार को अचानक खराब हो गया। इंजन में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से देर शाम वंदे भारत ट्रेन बिहार के रोहतास जिले में शिवसागर और कुम्हउ स्टेशन के बीच फंस गई। करीब 4 घंटे से ज्यादा समय से ट्रेन एक ही जगह पर अटकी हुई है, जिससे उसमें सवार यात्री बेचैन हो गए। रेलवे की टीम इंजन को ठीक करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20888 बनारस-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से शुक्रवार को जा रही थी। इसी दौरान शिवसागर एवं कुम्हउ स्टेशन के बीच ट्रेन के इंजन में तकनीकी समस्या आ गई। चालक ने ट्रेन को रोककर इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। इसके बाद रेलवे की टीम वहां पहुंची और तकनीकी खराबी को दूर करने में जुट गई। यह भी पढ़ें- फारबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.