बांका, जुलाई 14 -- बाराहाट(बांका), निज प्रतिनिधि। दुमका भागलपुर रेलखंड पर बाराहाट थाना क्षेत्र के परवत्ता गांव के समीप मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक सांढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से करीब 25 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा। हालांकि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोलकाता से जमालपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे ही परवत्ता गांव के पास पहुंची, रेलवे ट्रैक के किनारे चर रहा एक सांढ़अचानक पटरी पर आ गया। तेज रफ्तार ट्रेन के चालक को ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं मिला और सांड ट्रेन की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- डीआरएम से भागलपुर में वंदे भारत का ठहराव समय बढ़ाने की मांग टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत ...