पटना, मई 15 -- पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई स्टेशन पर ठहराव शुक्रवार से शुरू हो गया। इस दौरान जमुई स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह और जमुई सांसद अरुण भारती ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ ही मंडल के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग यह मौजूद थे। गाड़ी संख्या 22348 पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 09.49 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी। 09.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 22347 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 20.05 बजे जमुई स्टेशन पहुंचेगी और 20.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यह भी पढ़ें- जमुई: बंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जन-जन के लिए वरदान जमुई स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से स्थानीय लोगों के बी...