वंदेमातरम का अपमान सहन नहीं
कानपुर, अगस्त 16 -- कानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) उत्तर ने जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल दीक्षित के नेतृत्व में ''वंदे मातरम्'' के अपमान के विरोध में युवा आक्रोश मशाल यात्रा निकाली। यह यात्रा कोतवाली चौराहा से प्रारंभ होकर कांग्रेस कार्यालय तिलक हॉल शिवाला में राष्ट्रीय गीत गायन के साथ समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल दीक्षित ने कहा कि वंदेमातरम हमारी आन बान और शान है। कोई वंदेमातरम के ख़िलाफ़ अमर्यादित आचरण करेगा या टिप्पणी करेगा तो हम राष्ट्रवादी और देश भक्त लोग हर स्तर पर विरोध दर्ज करने का काम करेंगे। यहां महामंत्री अवधेश सोनकर, सत्यम गुप्त, नवाब सिंह, अंशु ठाकुर, विपिन शर्मा, शिवेश दुबे रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के विरोध में युवा मोर्चा ने निकाला आक्रोश मार्च यह भी पढ़ें- राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप लगा किया प्रदर्शन
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.