वंदेमातरम् की 150वीं जयंती पर सामूहिक गायन, देशभक्ति का संदेश
हरदोई, सितम्बर 25 -- बिलग्राम। श्री सीताराम सरस्वती विद्या मंदिर में वंदेमातरम् की 150वीं जयंती के अवसर पर 'नमामि भारतम्' के अंतर्गत सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने सामूहिक रूप से वंदेमातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनिल राठौर, विशिष्ट अतिथि डॉ. दीपक विश्वनाथ और धीरज गुप्त तथा कार्यक्रम संयोजक एवं अध्यक्ष मंगतराम मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रामलखन ने किया। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम् केवल गीत नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर नमामि भारतम् कार्यक्रम यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.