वंदेभारत 3.45 घंटे लेट आई, 3.30 घंटे लेट गई
वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी। नई दिल्ली से दोपहर में वाराणसी आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस दूसरे दिन रविवार को भी 3.45 घंटे लेट से कैंट स्टेशन पहुंची। दोपहर 2 बजे आने वाली यह सेमी हाईस्पीड ट्रेन शाम 5.45 बजे पहुंची। वापसी में यह गाड़ी निर्धारित समय दोपहर तीन बजे की बजाय शाम 6.30 बजे नई दिल्ली रवाना हुई। इसके चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इंतजार करना भारी पड़ा। बता दें कि गाड़ी संख्या-22436 वंदेभारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली स्टेशन से सुबह आठ बजे रीशेड्यूल करके चलाया गया था। एक दिन पहले विलम्ब से पहुंची इस ट्रेन को रविवार को रीशेड्यूल किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.