वंदेभारत से बाइक टकराने के मामले में मुकदमा दर्ज, मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक कराते मिला आरोपी
बरेली, सितम्बर 2 -- बिलपुर और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच क्रॉसिंग-342 स्पेशल (कसरक) पर सोमवार को वंदेभारत एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई थी। आरपीएफ ने आरोपी बाइक सवार को मैकेनिक की दुकान पर से पकड़ लिया। युवक अपनी क्षतिग्रस्त बाइक ठीक करा रहा था। आरपीएफ ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कटरा और बिलपुर क्रॉसिंग लंबे समय से बंद हैं, आसपास के 50 से अधिक गांव के लोगों को कस्बा आने-जाने में दिक्कत होती है। राहगीर हुलासनगर पुल से होकर करीब 15 किलोमीटर घूमकर आते-जाते हैं। इससे बचने के लिए कई राहगीर रेल लाइन पार करके निकलते हैं। इससे कटरा और कसरक क्रॉसिंग पर कई लोगों अपनी जान गवां चुके हैं। सोमवार को कसरक क्रॉसिंग से एक युवक अपनी बाइक लेकर निकल रहा था तभी मेरठ-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस (22490) पहुंच गई। एक्सप्रेस के इंजन से बाइक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.