चंदौली, जुलाई 5 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे वंदेमारत एक्सप्रेस से बिहार के राज्यपाल आता हसनैन पहुंचे। इस दौरान विभागीय अधिकारी मुस्तैद रहे। वहीं सड़क मार्ग से राज्यपाल वाराणसी के लिए रवाना हो गए। बिहार के राज्यपाल आता हसनैन के पीडीडीयू जंक्शन पर आगमन को लेकर रविवार की सुबह से ही यातायात सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा एवं शहर कोतवाल विजय प्रताप सिंह जीटी रोड से अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। इसके अलावा जीआरपी कोतवाल सुनिल कुमार सिंह मत फ़ोर्स सुरक्षा में लगे रहे। वहीं पटना से गोमती नगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। इस दौरान बिहार के राज्यपाल आता हसनैन को विभागीय कर्मचारियों का दल लेकर स्टेशन के बाहर निकला। इसके बाद राज्यपाल वाहन में सवार होकर वाराणसी सड़क मार्ग से रवा...