वंदेभारत में 75 फीसदी तक सीटें खाली, अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग
सहारनपुर, मई 15 -- सहारनपुर, संवाददाता। एक ओर सहारनपुर से लखनऊ जाने वाली सामान्य और एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर सहारनपुर-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस (26503/26504) यात्रियों के अभाव से जूझ रही है। पीक सीजन के बावजूद ट्रेन की 60 से 75 फीसदी तक सीटें खाली चल रही हैं। यात्रियों का कहना है कि महंगा किराया, केवल चेयरकार व्यवस्था और समय में सीमित बचत इसकी बड़ी वजहें हैं। दिसंबर 2025 में शुरू हुई सहारनपुर-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस को शुरुआत से ही अपेक्षित यात्री नहीं मिल सके। रेलवे की आरक्षण स्थिति के अनुसार 15 मई को ट्रेन में 316 सीटें उपलब्ध हैं। इसी प्रकार 16 मई को 387, 17 मई को 368, 18 मई को 399, 20 मई को 408, 21 मई को 411 और 22 मई को 405 सीटें खाली हैं। दूसरी ओर इसी रूट की अन्य ट्रेनों में लंबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.