रायबरेली, जुलाई 30 -- ऊंचाहार,संवाददाता। बंदेभारत ट्रेन में पथराव करने के मामले में वांछित चल रहे युवक को पकड़ने गई आरपीएफ व स्थानीय पुलिस पर युवक ने छत पर चढ़कर कर पथराव कर दिया। इससे मौके से पुलिस टीम को बिना वारंटी के ही जानबचाकर भागना पड़ा है। हालांकि आरपीएफ फरार युवक को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है। बीते करीब पांच माह पहले बंदेभारत ट्रेन पर लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास पथराव हुआ था। इसमें आरपीएफ ऊंचाहार की जांच में जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव धोबहा निवासी मोहित के खिलाफ सम्बन्धित धारा मामला दर्ज किया गया था। इसमें युवक के द्वारा पेशी पर कोर्ट न जाने पर युवक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: एनडीपीएस एक्ट का वांछित वारंटी गिरफ्तार इस पर आरपीएफ की टीम स्थानीय पुलिस की मदद से युवक को गिरफ्तार करने...