वंदेभारत के लिए वाराणसी में बनेगा हेवी रिपेयर शेड, बदले जा सकेंगे ट्रेन के भारी उपकरण
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- मनीष श्रीवास्तव, वाराणसी। सेमी हाईस्पीड वंदेभारत ट्रेनों के लिए वाराणसी में हेवी रिपेयर शेड बनेगा। वाराणसी जंक्शन (कैंट) और लोहता स्टेशनों के बीच स्थित ऑल वेदर शेड के पास इसका निर्माण होगा। इसमें इन ट्रेनों की तकनीकी गड़बड़ी दूर की जा सकेगी और पहिए, एसी समेत अन्य उपकरण बदले भी जा सकेंगे। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू भी शुरू हो गई है। वंदेभारत ट्रेनों के हेवी रिपेयरिंग की सुविधा फिलहाल नई दिल्ली की शकूरबस्ती में ही है। वाराणसी से नई दिल्ली, देवघर आदि जगहों को जाने वाली वंदेभारत ट्रेनों समेत कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ियों की धुलाई और प्राइमरी मेंटेनेंस कैंट और लोहता स्टेशनों के बीच बने ऑल वेदर शेड (यूनिवर्सल वाशिंग डिपो) में होता है। इस प्रीमियम ट्रेन में अगर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.