वंदेभारत के लिए रेलमंत्री से मिले डॉ. राधा मोहन
गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तथा राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने गुरुवार केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्री अश्विनी वैश्रव से मुलाकात की। महामंत्री ने गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने डा. अग्रवाल को आश्वस्त किया कि नवम्बर के बाद नयी रैक आने पर वह इस पर सकारात्मक निर्णय लेंगे। डॉ. अग्रवाल ने गोरखपुर में नान-एसी अमृत भारत ट्रेन देने के लिए आभार प्रकट करते कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ी संख्या में नागरिक दिल्ली आते हैं। गोरखधाम, वैशाली एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति के बावजूद दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में बहुत बड़ी भीड़ है। यह भी पढ़ें- दिल्ली और मुंबई के बाद अब हैदराबाद के लिए अमृतभारत, गोरखपुर को रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.