कानपुर, फरवरी 25 -- कानपुर। वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह ब्रेक जाम होने से एक घंटे तक कानपुर सेंट्रल पर खड़ी रही। रेलवे टीम ने मरम्मत कर सुबह 10:42 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। इससे प्लेटफॉर्म एक पर आने वाली ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्मों पर डायवर्ट किया गया। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 22415 वंदेभारत एक्सप्रेस बुधवार सुबह 09:30 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आई। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 09:35 बजे ट्रेन को सिग्नल मिला लेकिन यह आगे नहीं बढ़ सकी। लोको पायलट ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के ब्रेक जाम देख उसकी मरम्मत की गई। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन खड़ी हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.