वाराणसी, दिसम्बर 26 -- वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। खराब मौसम के असर से ट्रेनों के पहिए जाम' हो गए हैं। स्थिति यह है कि गुरुवार रात वाराणसी जंक्शन (कैंट) आने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस और प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस 15 घंटे से ज्यादा लेट चल रही थी। इसके अलावा सद्भावना एक्सप्रेस, सेनानी एक्सप्रेस, कुम्भ एक्सप्रेस, राजगीर-हरिद्वार फेयर स्पेशल और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ज्यादा लेट रहीं। इससे इन ट्रेनों में सवार यात्रियों का सफर दुश्वारियों भरा रहा। वहीं, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस समेत अन्य दर्जन भर ट्रेनें भी 4 से 8 घंटे तक विलंबित रहने से स्टेशनों पर पैसेंजर को इंतजार करना भारी पड़ा। उधर, बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर रही। जिससे सुबह किसी विमान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.